विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में रक्तदान महाकुंभ व मेडिकल शिविर का आयोजन

Spread the love

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के पावन अवसर पर कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज,हरिद्वार द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान व मेडिकल शिविर का आयोजन 25 सितंबर 2026 को संस्थान परिसर में किया गया । इस जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रोटरी क्लब हरिद्वार एवं प्रमुख डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म टाटा 1mg के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

फार्मासिस्टों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे योगदान को रेखांकित करने और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के लिए क्षेत्रीय ब्लड बैंक एवं टाटा 1mg की विशेषज्ञ पैरामेडिकल टीम तैनात रहेगी। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप (BP) एवं ब्लड ग्रुप टेस्ट नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक रक्तदाता को एक प्रशस्ति पत्र, रक्तदाता कार्ड (Donor Card) तथा पौष्टिक अल्पाहार किट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब से श्री दीपक अरोड़ा जी ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया और सभी फार्मासिस्ट छात्र छात्राओ को उनके उत्तम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री गुलशन अदलखा जी सम्मानित रोटरी सदस्य ने रक्तदान कर समस्त छात्र-छात्राओ और विभिन समाज से पधारे रक्तदाताओ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और रक्तदान करने के बहुत से फायदे बताए

इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार रॉयल से श्री विकास गोयल जी ,श्री मन्नू मल्होत्रा जी ,श्री वाई के मिश्रा जी ,श्री राघव गुप्ता जी ,श्री अभिनव आनंद जी ,श्री गौरव गाबा जी ,श्री वी के अग्गरवाल जी ,श्री मुकेश जी ,श्री ललित शर्मा ,श्रीमती चंचल शर्मा जी ,श्री मीत आहूजा ,श्रीमती मोनिका खुराना जी ,श्रीमती मोनिका अरोड़ा जी ,श्रीमती मीनू मल्होत्रा,श्री गौरव गाबा जी एवम अन्य उपस्थित रहे ।

इस महा रक्तदान शिविर में कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज के विभिन छात्र छात्राओ ने रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक सोच और मानवता में नई ऊर्जा प्रदान की
जिसमे की लक्की नौटियाल ,कार्तिक सिंह,निखिल कश्यप ,प्रिंस,अनिकेत कुमार,अज़ीम,आवेश,उमंग,हिमांशु,राघव गुप्ता

वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्राचार्य शालिनी सैनी जी ने बच्चो को रक्तदान के लिए प्रोत्साहन किया और वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की
इस रक्तदान के महाकुंभ में कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज की शिक्षकगण रिचा पाल,श्रेया शर्मा ,और आकांक्षा चौहान ,पुष्पेंद्र चौहान व अन्य ने महत्व पूर्ण योगदान दिया ।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कुंती नमन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधन ने कहा, “फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान जैसा महान कार्य करना हमारे पेशे के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है।” वहीं रोटरी क्लब हरिद्वार और टाटा 1mg के प्रतिनिधियों ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान करें और किसी का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *