लेजेंड्स स्पोट्स एकेडमी कोटा की तनिक्षा शर्मा ने राजस्थान कप-2026 ओपन ताइक्वांडो में रजत पदक प्राप्त किया

Spread the love

कोटा स्थित लेजेंड्स स्पोट्र्स एकेडमी की तनिक्षा शर्मा ने राजस्थान कप-2026 ओपन ताइक्वांडो में रजत पदक प्राप्त किया।

जुलाई 18-19 को राजस्थान कप-2026 ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर के शास्त्री नगर स्थित आरपीए मल्टीपर्पस इंडोर हाॅल में किया गया। इस प्रतियोगिता में कोटा कीक लैजेंड्स एकेडमी की ताइक्वांडो खिलाड़ी तनिक्षा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण सिंह हाड़ा, सहसचिव मोहित सिंह राठौड़ तथा कोच आकाश नरवाल तथा कशिश शक्तावत ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *