लूट व बलात्कार मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दिनांक 07.07.2026 को रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे दिखाकर बलात्कार और लूट मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल करते हुए उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू, तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे पार्ट, बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।

दिनांक 8-7-2026 को महिला द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाप थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश शुरु की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई। दिनांक 14-7-2026 को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। बाद विधिक कार्यवाही चारों आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *