राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में पोस्टर, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

दिनांक 15.04.2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अंग्रेजी विभाग की ओर से विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉ दुर्गेश कुमारी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश कुमार के वक्तव्य द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी साहित्य के बी ए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर एवं बी ए द्वितीय सेमेस्टर के Ability Enhancement course के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय “Importance of English Language in present scenerio” and “William Shakespeare: A writer of all ages” रखा गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने निबंध लिखकर विभागाध्यक्ष के पास जमा किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अंबिका कै‌ंतुरा, द्वितीय स्थान अवंशिका तोमर एवं तृतीय स्थान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दीपा क्षेत्री ने प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा अंग्रेजी साहित्य एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं विषय पर पोस्टर तैयार किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबिका कै‌ंतुरा, द्वितीय स्थान ईशा रावत एवं तृतीय स्थान वर्णिका राणा ने प्राप्त किया। इसी के साथ अंग्रेजी साहित्य पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी साहित्य के प्रश्नों को पूछा गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवंशिका तोमर, द्वितीय स्थान कशिश राघव एवं तृतीय स्थान अंबिका कै‌ंतुरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर मंजू कोगियाल एवं डॉ दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के डॉक्टर ब्रीश कुमार, श्री परमानंद चौहान, श्री संदीप कुमार एवं कार्यालय के श्री सुशील चंद्र, श्री अनिल, श्री भुवन डिमरी, श्री रोशन, एवं श्रीमती रीना भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *