दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चल रहे संस्कृत सप्ताह के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में ऑनलाइन माध्यम से सामान्य संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ| कार्यशाला का उद्घाटन वैदिक मंगलाचरण के साथ संयोजक तथा संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ मंजू पाण्डे ने किया।
इस सत्र में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम , तृतीय व पञ्चम सत्र के छात्र-छात्राओं ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर प्रतिभागिता की| महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने भी अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को संस्कृत बोलने व संस्कृत आधारित नीति साहित्य को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया| कार्यशाला के प्रथम दिवस छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम संस्कृत भाषा के माध्यम से अपना परिचय व सामान्य शिष्टाचार के विषय में बताया गया| सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की तथा संस्कृत भाषा के माध्यम से अपना परिचय देने व सामान्य शिष्टाचार हेतु छोटे-छोटे संस्कृत वाक्यों का अभ्यास किया| इस कार्यशाला की संयोजक डॉ मंजू पाण्डे ने बताया कि यह संभाषण कार्यशाला 25 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन शायं 4 से 5 बजे तक 1 घंटे के लिए आयोजित हो रही है तथा संस्कृत सप्ताह के समापन के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में श्लोकोच्चारण व संस्कृत गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आंचल, आदित्य ,प्रीति ,आशिली, स्वीटी, आंचल, गीता, काजल व बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे तथा बढ़- चढ़कर सम्भाषण कार्यशाला में प्रतिभागिता की|

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
