मुख्यमंत्री करेंगे गजा घंटाकर्ण महोत्सव का उद्घाटन, घंटाकर्ण मंदिर मे पूजा के साथ तैयारियां शुरू

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे आगामी 27 मई से आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव” का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे, ढोल की टंकार व कीर्तन मंडली के कार्यक्रम से गूंजेगी दिशाएं।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव के आयोजन को शुरू करने के लिए आज घंटाकर्ण मंदिर घंडियाल डांडा मे पहुँच कर पूजा अर्चना कर ध्वज पूजा की गई।

घंटाकर्ण देवता के ध्वज को 27 मई सुबह मंच पर स्थापित किया जायेगा तब तक ध्वज घंडियाल मंदिर गजा बाजार में रहेगा, अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की गई है, अध्यक्ष ने बताया कि 27 मई को महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जायेगा, साथ ही महोत्सव को भव्य बनाने के लिए ढोल दमाऊ व मस्कबीन बाजे को शुभारंभ के लिए रखा गया है जबकि तीन दिनों के कार्यक्रम में कीर्तन मंडली, विद्यालयों के छात्र छात्राओं की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होना है।

27 मई को लोक गायिका प्रियंका मेहर, 28 मई को किशन महिपाल, मंजू नौटियाल, मोहन विष्ट, विनोद सती, बबली उनियाल की टीम तथा 29 मई को जागर सम्राट, प्रीतम भरत्वाण की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

स्थानीय लोक गायक गीत संगीत के धनी दिनेश उनियाल एवं आई ए एस परीक्षा उत्तीर्ण मीनल नेगी को भी सम्मानित किया जायेगा, पांडाला निर्माण, निमंत्रण पत्र भेजने व प्रचार प्रसार के लिए टैक्सी का कार्य आज से शुभारंभ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *