मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में चौथे दिन एम. एस.ऑफिस के गुर सिखाए

Spread the love

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम* के चौथे दिन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ कुलदीप चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से एमएस ऑफिस की मूल अवधारणा (बेसिक्स) पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

उन्होंने एमएस वर्ड तथा एमएस एक्सल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं साथ ही एमएस ऑफ़िस के महत्वपूर्ण टूल्स के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने विगत तीन दिवस से चल रहे कोर्स से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से प्रश्नों को पूछा।

मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा कंप्यूटर कार्यशाला के द्वितीय सत्र में एमएस ऑफिस के महत्वपूर्ण टूल्स के बारे में बताया तथा एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविन्द वर्मा के द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. कुलदीप चौधरी का आभार व्यक्त किया ।

इसके उपरांत तृतीय सत्र में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनको एमएस ऑफिस, एक्सल, पोस्टर बनाना, टाइपिंग करना, पिक्चर इंसर्ट करना, टेबल बनाना आदि का भी अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, प्रवीण, नंद कुमार, तनु, लवकुश, डॉली, मंजू,सावेज, लवकुश, यशोदा,सावेज,शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *