राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्राचार्य प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सतेंद्र कुमार के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके किया।
इसके पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा ने इस 10 दिवसीय कंप्यूटर कोर्स से संबंधित जानकारी के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग है और बिना कंप्यूटर में जानकारी प्राप्त किए आप किसी भी विषय में आगे नहीं बढ़ सकते तो इसलिए स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है कि आप सभी कंप्यूटर विषय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।
यह प्रशिक्षण दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
इसके पश्चात मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के आधारभूत सिद्धान्त को समझाया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर प्रयोगशाला में अभ्यास भी कराया गया।
महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार के द्वारा इस सफल आयोजन हेतु सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया एवं अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर कोर्स करके आप वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ सकते हैं एवं कंप्यूटर क्षेत्र में कौशल विकास कर सकते है साथ ही स्वरोजगार प्राप्त करके अपना भविष्य सुदृढ़ कर सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. कुलदीप चौधरी,डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, रिया, अनुराधा, प्रवीण, तनु,कशिश, शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल,हिमानी आदि उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
