महाविद्यालय नैनबाग में हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love

आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल के हिंदी विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में छात्र तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि प्रत्येक विभाग द्वारा जो भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, उनका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों में छिपी उन तमाम प्रतिभाओं और कौशलों को उभरना है जो वह भय एवं आत्मविश्वास की कमी के कारण उजागर नहीं कर पाते हैं। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने के लिए समय समय पर प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
हिंदी विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था ” *प्रमुख जनसंचार माध्यम और हिंदी”*।
जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया हिमानी, बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर, दूसरा स्थान प्राप्त किया जिया और अंजली, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर,
और तीसरा स्थान प्राप्त किया मनोज कुमार, बी. ए. षष्ठम सेमेस्टर।

दूसरी प्रतियोगिता के रूप में विभाग द्वारा ” *देश भक्ति गीत”* प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर जिया बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर,
दूसरे स्थान पर सुहानी, बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर, और तीसरा स्थान प्राप्त किया हिमानी एवं कशिश राघव क्रमशः बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर।
अंतिम प्रतियोगिता के रूप में *सामान्य हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान जिया ने, द्वितीय स्थान कशिश राघव और तृतीय स्थान आंशिका ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ मंजू कोगियाल ने सभी छात्र छात्रों को बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री परमानंद चौहान, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री संदीप कुमार, अंग्रेजी विभाग की
विभागाध्यक्ष डॉ दुर्गेश कुमारी, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र , श्री सुशील कुमार कुकरेती ,श्री भुवनचंद्र डिमरी, श्री दिनेश पंवार, श्री रोशन रावत, श्री अनिल कुमार, श्रीमती रीना एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *