महाविद्यालय नैनबाग में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी चौहान प्रथम, अंजली द्वितीय, एवं हिमानी तृतीय ने स्थान प्राप्त किया ।

पोस्टर प्रतियोगिता में वर्तिका राणा को प्रथम, अंशिका पंवार को द्वितीय, एवं अंजली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं क्विज प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्तिका राणा, द्वितीय स्थान सुहानी चौहान एवं तृतीय स्थान मीनाक्षी ने हासिल किया।

विभागीय परिषद की प्रतियोगिता में डॉक्टर मंजू कोगियाल, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं डॉक्टर दिनेश चंद्र, विभागाध्यक्ष इतिहास ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *