राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल में शिक्षण सत्र 2026-27 के छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया के क्रम में महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ निर्वाचन के अंतर्गत जमा नामांकन पत्रों जाँच निष्पक्ष,पारदर्शी, एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित समिति सदस्यों के द्वारा की गई एवं अपरान्ह 1 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था।
निर्धारित समयावधि के पश्चात विभिन्न पदों के वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी करते हुए महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड एवं मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी गई । महाविद्यालय में छात्र संघ के कुल 06 पदों के लिए कुल 07 नामांकन पत्र दाखिल एवं वैध पाये गए है।
महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय अपरान्ह 04:00 बजे वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है और साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए आधिकारिक एवं वैध प्रत्याशियों की सूची की प्रति भी उपलब्ध करा दी गई है।कुल 06 पदों के लिए 07 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार वैध प्रत्याशियों की सूची की एक प्रति स्थानीय पुलिस चौकी, एल. आई. यू. टीम, उप जिलाधिकारी कार्यालय,तहसील प्रशासन आदि को सूचनार्थ प्रेषित किया जाएगा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
