शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा, धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 7.10.2026 को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव, राहत एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने आपदा से पूर्व की तैयारियों, आपदा के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा आपदा के पश्चात राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही, आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखते हुए त्वरित एवं सुरक्षित निर्णय लेने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. जौहरी जी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाकर जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयोजक श्री रमेश चन्द्र द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधितों का आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा के समय सुरक्षा उपायों, बचाव एवं राहत कार्यों तथा आपदा प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक , कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

