महाविद्यालय अगरोड़ा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपनी उच्च शिक्षा की यात्रा प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020), क्रेडिट व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न छात्रहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर दिक्षारंभ कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित कुमार सिंह, सदस्य रमेश चन्द्र,सदस्य श्रीमती रश्मि, सदस्य डॉ० योगेंद्र सिंह, गुसाईं, प्राध्यापकों एवं सदस्य अंकित रावत(प्रयोगशाला सहायक)द्वारा विद्यार्थियों को संबंधित विषयों एवं पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई तथा उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *