महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, शिक्षक-अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठनबिथ्याणी (यमकेश्वर) में शिक्षक-अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर), पौड़ी गढ़वाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों की सहभागिता को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित अभिभावकों की सर्वसम्मति से शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती सुनीता देवी को अध्यक्ष, श्री सतीश सिंह को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती रानी देवी श्रीमती राखी देवी, श्रीमती रूपा देवी, श्रीमती उषा देवी, श्री वेदकिशोर सिंह को सदस्य बनाया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिभावक संघ सचिव पूजा रानी सहायक प्राध्यापक,हिंदी द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ नीरज नौटियाल जी ने किया। बैठक में डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे तथा प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती बीना देवी सहित महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एंटीड्रग समिति समन्वयक डॉ. तनुजा बिष्ट के द्वारा सभी अभिभावकों एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं कर्मचारीयों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *