मजरा महादेव महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के हर घर तिरंगा अभियान के समन्वयक डॉ . चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ. आशीष घिल्डियाल एवं सीमा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों में उदय राम पन्त, विक्रम रावत, मनोज रावत, सुनील कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *