मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत अर्धनारीश्वर घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम एवं गंगा स्वच्छता संदेश रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अर्धनारीश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट परिसर की साफ-सफाई की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि गंगा एवं उसके घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात गंगा स्वच्छता संदेश रैली का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव से किया गया। रैली महाविद्यालय से चौरा बाजार तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा स्वच्छ गंगा और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
