कोटद्वार, 19 जुलाई- देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत कल हरिसिंहपुर में ओर आज बालसोड में एक दिवसीय पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।
अभियान के दौरान आम, लीची, अमरूद, आंवला, हेडा, बहेड़ा एवं कंचनार, नीम , गुलमोहर सहित अनेक उपयोगी पौधे लगाए गए। समिति का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर इन पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।
कार्यक्रम में देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी, कार्यकारिणी सदस्य नैन्सी रावत, अभय जुयाल तथा स्वयंसेवक दीपक मैंदोला, याशिका जाखवाल , रोहित कुमार, हर्षित सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर देवभूमि पहल समिति ने सभी स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
“एक पौधा – एक जीवन, एक संकल्प – हरित उत्तराखंड।” 🌿

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
