पैठाणी (पौड़ी गढ़वाल), 28 नवंबर 2026। उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त सहयोग से राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी में स्थापित देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय स्टार्टअप बूट कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में पौड़ी जनपद के आठ राजकीय महाविद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचारों को व्यावहारिक व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। देवभूमि उद्यमिता योजना के पौड़ी जिला समन्वयक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उद्यम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टिहरी जिला समन्वयक श्री दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार की मांग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया गया। प्रशिक्षण के अतिरिक्त विद्यार्थियों को क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों राहु मंदिर एवं इंद्रेश्वर मंदिर का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें स्थानीय सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन आधारित उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
देवभूमि उद्यमिता योजना के संयोजक डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
महाविद्यालय के फैकल्टी मेंटर एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. उर्वशी, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. पूजा बर्धन एवं डॉ. देवानंद दुर्ग सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

