घंटाकर्ण मंदिर मे नही रहेगा अंधेरा, सांसद निधि से सोलर पावर स्वीकृत

Spread the love

गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में क्वीली पट्टी के घंटाकर्ण मंदिर ( क्वीली डांडा) मे गढ़वाल क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी द्वारा मंदिर मे पेयजल उपलब्ध कराने व चौबीसों घंटे लाइट की व्यवस्था बनाये रखने के लिए सांसद निधि से 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैंं।

मंदिर समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण ने बताया कि, पानी उपलब्ध कराने के लिए सोलर वाटर मोटर लगाई गई है।

सोलर वाटर मोटर लगाये जाने के बाद मंदिर मे पानी पहुँच गया है , साथ ही 3 किलोवाट आनग्रिड सोलर पावर भी बनाया जा रहा है,, सोलर पावर लगने से बिजली के बिल मे राहत तो होगी ही साथ ही चौबीसों घंटे मंदिर जगमगाता रहेगा।

इस कार्य के लिए घंटाकर्ण ट्रस्ट पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने माननीय सांसद अनिल बलूनी व भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का हार्दिक आभार व्यक्त किया है, घंटाकर्ण मंदिर मे अब भक्तों के लिए पेयजल की कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *