कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभा

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने थान बिडोन व डाबरखाल मे आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

विकास खंड चम्बा व फकोट के केंद्र स्थान डाबरखाल मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृति व संस्कारों को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।

कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अनेक कल्याण कारी योजनाओं का संचालन कर रही है, इससे महिलाओं की आर्थिकी मे सुधार हो कर लखपति दीदी बन रही हैं।

महिलाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है, महिला समूहों के द्वारा पिरुल इकट्ठा करके लाखों रुपए कमाए जा रहे हैं, इससे पर्यावरण संरक्षण व जंगलों को आग से बचाया जा सकता है, कहा कि जंगलों से ही पर्यावरण को लाभ होगा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनगणना में अपनी गणना अपने गाँव में कराने से भविष्य में अनेक योजनाओं का लाभ मिलेगा अन्यथा पहाडों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा ।

उन्होंने खेती बचाओ का आह्वान भी किया, जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के लिए विधायक निधि से लाखों रुपए की घोषणा विकास कार्यों के लिए की।

इस अवसर पर फकोट प्रमुख दीक्षा राणा, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, चम्बा प्रमुख सुमन सजवाण, पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता रौतेला, प्रधान अनिता राणा, कलम सिंह नेगी, पिंकी रौतेला, व शूरबीर भंडारी, रविंद्र सिंह नेगी, पंकज राणा, उम्मेद सिंह सहित कई जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिला, एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को माल्यार्पण, शाल ओढाकर, व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *