देहरादून, 24 अगस्त 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता, (रायपुर), देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एक दिवसीय “प्रवेश प्रचार-प्रसार” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 48 छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उ•मु• वि•वि• के अध्ययन केंद्र संख्या 11128 की समन्वयक डॉ. कविता काला ने महाविद्यालय की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से आए प्रो. राकेश चंद्र रयाल, जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. गोविंद सिंह रावत, असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर, तथा डॉ. सुभाष रमोला, प्रभारी निदेशक, कैंपस देहरादून का बैज अलंकृत कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मधु थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर प्रो. राकेश चंद्र रयाल, जनसंपर्क अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ने तथा उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए बताया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पारिवारिक दायित्वों अथवा अन्य कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। ऐसे विद्यार्थी अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी जारी रख सकते हैं।
डॉ. गोविंद सिंह रावत, असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन पद्धति तथा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुभाष रमौला, प्रभारी निदेशक, कैंपस देहरादून ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. मधु थपलियाल ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से आए सभी अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के वैकल्पिक एवं लचीले अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता काला,द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय एवं अध्ययन केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं छात्र छात्राओ की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर डॉ. एम.पी. तिवारी,डाँ• रामचंद्र सिंह नेगी, डॉ. ममता भट्ट, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. ममता रावत, डॉ. करुणा मिश्रा, डॉ. रामचंद्र नेगी, डॉ.अंशु सिंह,डॉ. आशा रोंगाली डॉ•सुमन सिंह गुॅसाईं, डॉ. विनोद शाह, सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया एवं उच्च शिक्षा के लचीले अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
