इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 01 सितंबर, 2026 को अभिविन्यास कार्यक्रम (Induction Programme) का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश चंद्र ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञानवर्धन एवं भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय-प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ करने का संदेश दिया ।

प्रवेश समिति एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री अरविंद नारायण ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, नियमों, अनुशासन, सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों से रूबरू कराना और इसके साथ ही प्राध्यापकों, वरिष्ठ छात्रों और सहपाठियों से मिलने-जुलने का अवसर भी प्रदान कराना है, जिससे आपसी संबंध मजबूत हों सकें ।
कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ. अन्धरुति शाह ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन, एंट्री रैंगिग और एंट्री ड्रग्स, उपस्थिति के नियमों, आचार संहिता तथा अकादमिक अपेक्षाओं से अवगत कराया।
डॉ. बबीत कुमार बिहान ने सभी छात्र व छात्राओं को डी.एस.सी., एस.ई.सी., जी.ई. वह अन्य प्रश्नपत्रों एवं उनके क्रेडिट की जानकारी दी साथ ही समर्थ पोर्टल, अपार आईडी, एन.एस.एस. के बारे में विस्तार से बताया।
वरिष्ठ छात्रा रितिका ने भी अपने अनुभव सभी छात्र व छात्राओं से साझा किया।

कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ. गोविंद एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, संबंधित पाठ्यक्रम, शिक्षण-पद्धति, परीक्षा प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन तथा विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही पुस्तकालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा अन्य छात्र-केंद्रित सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, लैंगिक संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ शिक्षकों के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *