इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 06/10/2026 को एनएसएस इकाई द्वारा प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ डॉ. सुरेश चंद्र जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा किया गया।
शिविर के प्रथम सत्र में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया।
इस एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन एवं सभागार, प्ले ग्राउंड एवं ग्राउंड की घास कटाई, क्यारियों की सफाई कर पालिस्टिक कूड़ा निस्तारण किया गया ।
सभी उपस्थित स्वयंसेवियों ने इस सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग दिया। शिविर के प्रथम सत्र के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा संपूर्ण कार्यों का निरीक्षण कर सभी स्वयंसेवियों को एन एस एस इकाई से जुड़ने का आह्वाहन किया साथ ही भविष्य में इससे मिलने वाले लाभों से अवगत कराया।
इस शिविर में महाविद्यालय प्राध्यापकों में डॉ. बबीत बिहान श्री अरविंद नारायण एवं कर्मचारीगण श्री प्रताप गुसाई, श्री राजेंद्र राणा, श्रीमती कुसुमलता, श्री अनिल, श्री रोशन, श्री गंभीर का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
शिविर के द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेवियों की उपस्थित लेकर सभी को अल्प भोजन कराया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सहयोग की भावना को बढ़ावा देना एवं महाविद्यालय परिसर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना रहा।
एक दिवसीय शिविर में प्राध्यापक डॉ. बबित कुमार विहान, सहयोगी श्री अरविन्द नारायण, श्री उत्तम सिंह रावत, छात्र नेता अंजू धारगे, शालिनी, साहिल, प्रमिला के साथ साथ आदित्य, सुजल, गोपाल, रिद्धिका सहित लगभग सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

