आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया गजा मे लोगों को जागरूक

Spread the love

तहसील गजा के पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज गजा, शहीद बेलमति चौहान चौक, व ग्राम गौंसारी मे जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एन. डी.आर.एफ. की टीम के द्वारा एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी एवं कम्युनिटि सेफ्टी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में विद्यालय के 197 छात्र छात्राओं, 48 व्यापारियों व ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया, एन. डी. आर. एफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से डैमो एवं वाॅलिंटियर उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं, कार्मिकों, एवं छात्र छात्राओं और व्यापारियों, ग्रामीणों को अभ्यास भी कराया गया, NDRF टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि कमांडेट संतोष कुमार 15 वीं बटालियन एन डी आर एफ के दिशानिर्देश मे जनपद में आपदाओं से बचाव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित 15 NDRF टीम के साथ,एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन के चरणों में होने वाले कार्यों, व भूदेव एप की जानकारी के साथ ही आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कालेज प्रधानाचार्य अमरदेव उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, ने कहा कि आपदाओं के सम्बन्ध में सभी को जागरूक होना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह चौहान, व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज सुकेती, प्रधान जयेंद्र सिंह,व मकान सिंह चौहान, डी पी उनियाल, बिलेंदर सिंह असवाल, रघुबीर सिंह खाती, जगत सिंह असवाल, शैलेंद्र सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, व्यापारियों के द्वारा उत्साह से प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *