आपदाओं से राहत व बचाव पर एन डी आर एफ टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक कालेज गजा मे एक दिवसीय आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन, प्राधिकरण के सहयोग से एन. डी.आर.एफ की 15 वीं बटालियन गदरपुर (उधमसिंहनगर) के कमान्डेंट संतोष कुमार के दिशानिर्देश मे यह जागरुकता कार्यक्रम जनपद के 13 स्थानों पर चलाया जाना प्रस्तावित है।

राजकीय पालिटेक्निक भवन गजा मे आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी व सब.इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद की टीम ने आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इंप्रोवाइजेशन तरीके, खोज एवं बचाव मे प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी।

साथ ही टीम द्वारा संयुक्त रूप से फायर रेस्क्यू का डेमो, एवं वाॅलिंटियर उपस्थित,अध्यापक, अध्यापिकाओं, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं को अभ्यास भी कराया गया, भूकंप से कैसे बचाव करें व अन्य आपदाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने एन डी आरएफ टीम के कार्यों की सराहना की, कहा कि जागरुकता ही बचाव है, पालिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बिभूति ध्यानी ने टीम व अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य ध्यानी ने कहा कि हम सभी के लिए उपयोगी जानकारी है, मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के मार्गदर्शन में विगत 20 अप्रैल से 5 मई तक विभिन्न स्थानों पर यह कार्यक्रम चलाया जायेगा।

पालिटेक्निक कालेज के 136 छात्र छात्राओं, 20 शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर हाषित, रुशिल कटियार, योगेश, संदीप, आराधना, मोहतसीम, बिपिन, अवकाश, ऋषिका, नरेश असवाल, नीशू, कबिता, विपिन नौटियाल, अजीत , पुलिस चौकी से मनीष रावत एवं डी पी उनियाल व बलवंत सिंह , एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *