अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन 

Spread the love

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 7 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी, कोटा द्वारा एस.आर. पब्लिक स्कूल, कोटा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर  Col sudha KV. के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कुल 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 01 जेसीओ, 03 पीआई स्टाफ (OR), 03 x GCI, 05 x  ANO/CTO तथा एस.आर. पब्लिक स्कूल के 12 शिक्षकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *