खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के बी.एड. विभाग में प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. इंदु शेखर ममगाईं मुख्य व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आदेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य डॉ. ममगाईं ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण केवल एक शैक्षिक उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आदेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे शिक्षक के निर्माण में ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य एवं व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा देव ने सभी नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. प्रशिक्षण उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान प्राप्त अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान उन्हें एक कुशल, योग्य एवं जिम्मेदार शिक्षक बनने में सहायता करेंगे। उन्होंने तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में निशिता वल्दिया को मिस फ्रेशर तथा सुमित को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
इस अवसर पर डॉ. स्वाती, डॉ. गीता, डॉ पूजा डॉ. विदेशी, अमन , विनोद मेहरा, मसरूर आलम,डॉ. सुरेंद्र , डॉ. उमेश , डॉ. अर्चना, डॉ. पिंकी, डॉ. हेमा, डॉ. अनुहारिका, डॉ. हीरा, डॉ. शांति सहित प्रशिक्षु आंचल , करणवीर, शालिनी, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सपना जोशी एवं संदीप ने किया।अपने सृजनात्मक प्रयासों एवं कुशल आयोजन से नवागंतुक प्रशिक्षुओं के लिए इस दिन को यादगार बनाया। अंत में डॉ रेखा देव ने सभी अतिथियों एवं प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

