हरिद्वार फिटनेस जोन के सार्वजीत सिंह दिलावरी और शालिनी सिंह ने बढ़ाया हरिद्वार का मान

Spread the love

किर्गिस्तान में 21 से 25 अगस्त तक kettlebells sport world championship का आयोजन, Cholpon-ATA Kyrgyztan के तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में 12 देशों के 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत की तरफ से सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें पांच महिला खिलाड़ी और दो पुरुष खिलाड़ी थे।

भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण तथा 3 रजत पदक अपने नाम किए, साथ ही Vetran केटेगरी में शालिनी सिंह और उनकी दो महिला खिलाडियों ने तीसरे नंबर की ट्रॉफ़ी भी अपने नाम की।

शालिनी सिंह ने अपनी वेट कैटेगरी में अलग अलग लिफ्ट जिनका नाम baithlon, जर्क, snatch व relay में 3 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल हासिल किया। सार्वजीत सिंह ने baithlon में सिल्वर मेडल हासिल किया।

शालिनी सिंह व सार्वजीत सिंह दिलावरी ने kettlebell स्पोर्ट इंडिया एसोसिएशन के प्रति अपना आभार प्रकट किया, जो की भारत में Kettlebells sport की रजिस्टर्ड फ़ेडरेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *