हरिद्वार। दिनांक 25.11.2026 की रात्रि में थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी दिनांक 26.11.2026 को उपचार के दौरान एम्स अस्पताल ऋषिकेश में मृत्यु हो गई थी। उक्त संबंध में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर पुलिस द्वारा स्थानीय जनता को 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की 03 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। घटना के समय अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण दुर्घटना में संलिप्त वाहन की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी।
तमाम चुनौतियों के बावजूद पुलिस टीमों द्वारा अथक परिश्रम, तकनीकी दक्षता एवं बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए अभियोग पंजीकृत होने के 48 घंटे से भी कम समय में ब्लाइंड एक्सीडेंट केस का सफल अनावरण कर दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को चिह्नित करते हुए बरामद किया गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा निर्धारित समय सीमा से पूर्व घटना का सफल अनावरण कर न केवल जनता से किया गया अपना वादा निभाया गया, बल्कि अपनी त्वरित कार्यशैली, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश की गई।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

