दिनांक 14 नवंबर 2026 को सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति (सौंग बाँध प्रभावित एवं विस्थापित विकास कार्य समिति) के तत्वावधान में समिति के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन विधानसभा धनोल्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव तथा विधानसभा रायपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आयोजित किया गया।
धरना स्थल पर धनोल्टी विधानसभा के विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही शासन एवं प्रशासन स्तर पर वार्ता कर 15 सूत्रीय मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे। आंदोलन में समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह पंवार, सचिव श्री बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री श्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी श्री रविराज पंवार, श्री सुमित कंडारी, संयुक्त सचिव श्री दीपेंद्र कोठारी, सरंक्षक केदार सिंह वर्मा , कृपाल सिंह कंडारी ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री कुलदीप पंवार , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री आदित्य कंडारी, कांग्रेस नेता श्री सूरत सिंह नेगी, कांग्रेस नेता श्री महेंद्र प्रताप नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री प्रभुलाल बहुगुणा, श्री हरेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान श्री राजेश डोगरा, श्री दिनेश पंवार, श्री विजेंद्र सिंह सौंद, श्री खेमराज कंडारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपना समर्थन दिया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

