हरिद्वार, 6 नवम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने हरिद्वार नगर सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी पेश की है। दावेदारी पेश करते हुए डा.विशाल गर्ग ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बाकायदा आवेदन सौंपा। ईमानदार और कर्मठ छवि के नेता की पहचान रखने वाले डा.विशाल गर्ग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। व्यापारियों के साथ शहर की जनता में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मौका दिया तो धर्मनगरी को आदर्श विधानसभा बनाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों के रुकने की स्थाई व्यवस्था की जाएगी और शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रमुखता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे जनता की सेवा में रहेंगे और जन समस्याओं का निराकरण समय से कराया जाएगा। डा.विशाल गर्ग के दावेदारी पेश करने से उनके समर्थकों, व्यापारियों और आम जनता में हर्ष की लहर है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

