बलुवाकोट, पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में 21 नवंबर 2026 को जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) के संबंध में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना और इस कार्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र वर्मा ने की। प्रशिक्षण शिविर में श्री दमन सिंह राणा, तहसीलदार, धारचूला तथा श्री सौरभ कुमार त्रिपाठी, कार्यपालक अधिकारी, धारचूला ने विद्यार्थियों को स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य तथा जनगणना में नागरिकों की सहभागिता के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार आर्या सहित डॉ. नवीन कुमार, डॉ. राहुल कुमार तिवारी, डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा, डॉ. चंद्रकांत तिवारी, डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. पवन सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव एवं सुश्री संतोषी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छात्र संघ पदाधिकारी (सत्र 2026–27) तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तथा स्व-गणना के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

