आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गढ़वाल मंडल से आए अपर आयुक्त महोदय श्री उत्तम सिंह चौहान, तहसीलदार श्री जबर सिंह असवाल एवं रजिस्टर कानूनगो श्री चंद्र विकास द्वारा मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अपर आयुक्त महोदय द्वारा मतदाता सूची की गहनता से परीक्षण के निर्देश भी दिए गए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री विधानसभा संख्या 2 का मतदेय स्थल संख्या 80 राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ पर कुल 255 मतदाता पंजीकृत हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ बृजेश चौहान एवं डॉ आलोक बिजल्वाण उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

