आज दिनांक 18-11-2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर “भारत की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के वीर नायकों के योगदान, उनके संघर्ष, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. किरण जोशी द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा शिवानी भट्ट, स्मृति, आईशा एवं छात्र आदर्श महर ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, अदम्य साहस, सामाजिक चेतना तथा देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदानों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित विभिन्न जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास जनजातीय समाज के संघर्ष और योगदान के बिना अधूरा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, ऐतिहासिक समझ और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. किशोर सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें देश के उन महान जनजातीय नायकों के अद्वितीय योगदान, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ आराधना राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ विनीत कुमार, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

