खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में स्व-जनगणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर श्री रत्नाकर पांडे ने स्व-जनगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण, आवश्यक सावधानियों एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्व-जनगणना के प्रति जागरूक होकर समाज में भी इसकी जानकारी प्रसारित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश आर्य ने स्व-जनगणना के उद्देश्यों एवं महाविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा देव ने किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. संजय, डॉ. राही, डॉ. सरिता, डॉ. नमिता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

