कोतवाली रानीपुर : दिनांक 07.11.2026 को कोतवाली रानीपुर पर बी0एच0ई0एल0 के सुपरवाईजर श्री अंशुल कुमार द्वारा मय C.I.S.F BHEL रानीपुर हरिद्वार के निरीक्षक रविन्द्र कुमार मय हमराही उ0नि0 सचिन कुमार द्वारा सूचना दी कि उनके द्वारा बीएचईएल के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र से अनधिकृत रूप से एक संदिग्ध व्यक्ति प्रदीप सिंह को ताँबे के टुकडे चोरी करते हुये पकडा है, जिसे सी0आई0एस0एफ0 एवं बी0एच0ई0एल0 कर्मियो द्वारा चोरी किये गये ताँबो के टुकडो के साथ थाना रानीपुर पर लाया गया ।
दिनांक 07-11-2026 को रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी म0न0- 1214 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 34 वर्ष* को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से कुल 7.30 किलो ताँबे के टुकडे को कब्जे में लेकर वादी श्री अंशुल कुमार, सुपरवाईजर, BHEL रानीपुर हरिद्वार की तहरीर पर मु0अ0सं0 409/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया, आरोपी को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।”
गिरफ्तार आरोपी
प्रदीप सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी म0न0- 1214 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 34 वर्ष
बरामदगी-
कुल 7.30 किलो ताँबे के टुकडे (कीमती करीब 7,000/रू0)

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

