फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आएंगे। स्वयं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने भी ट्वीट कर जानकारी देते हुए इसके लिए धन्यवाद किया।
भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समानता है। इस साल दोनों देश भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत करी थी।
Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : sandi.1976.20@gmail.com