हरिद्वार, 31 अक्टूबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार से दो दिवसीय भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जा रहा है।
भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम घाट पर आयोजित की जा रही कथा में पूरे देश से बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा के दौरान भजन, कीर्तन और गंगा आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे।
प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार चित्रगुप्त कथा का आयोजन ऋषिकेश में किया गया था। इसके बाद महासभा द्वारा हरिद्वार में कथा के आयोजन की शुरूआत की गयी।
रविवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व चित्रकूट आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मरीजों के रक्त और स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कथा के अगले दिन 2 नवम्बर सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।
महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा.मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त सभी के आराध्य हैं।
प्रेसवार्ता में रवि पिल्लई, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा.इंद्रसेन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री उत्तराखंड सुशील सक्सेना, कोषाध्यक्ष नितेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, राहुल वर्मा, प्रदेश संरक्षक विभाष सिन्हा, विश्वास आनंद, आशीष श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

