उत्तरकाशी- उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में शनिवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर भागकर आये।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र बसुंगा के जंगलों में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
जनपद में चार दिन के अंतराल में भूकंप के झटके आने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बीते मंगलवार रात करीब 10:23 बजे भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी। उस भूकंप का केंद्र चमोली जनपद में बताया गया था।
बता दें कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और जनपद भूकंपीय जोन चार और पांच में आता है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

