ISRO: अगले पाँच वर्षों में 50 उपग्रह भेजने का लक्ष्‍य

Spread the love

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान- बॉम्‍बे द्वारा आयोजित वार्षिक टेक-फेस्‍ट में इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि, इसरो अगले पांच वर्ष में महत्वपूर्ण स्थानिक खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए पचास उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्‍न कक्षाओं में उपग्रहों के कई स्‍तर स्‍थापित किये जायेंगे, जो हजारों किलोमीटर के दायरे से विभिन्‍न गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम होंगे। आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान 6 जनवरी 2024 को अपने ब्रह्मांडीय गंतव्य, लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) तक पहुंचने के लिए तैयार है।

एस. सोमनाथ ने आगे कहा कि भारत को एक मज़बूत राष्‍ट्र बनाने की परिकल्‍पना पूरी करने में उपग्रहों का वर्तमान बेड़ा पर्याप्‍त नहीं है और इसमें दस गुना बढ़ोत्तरी करनी होगी। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न बदलावों का पता लगाने में उपग्रहों की क्षमता में भी सुधार करना महत्‍वपूर्ण कदम होगा, जिससे आवश्‍यक जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *