अखिल भारतीय स्तर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली भारत बौद्धिक 2.0 परीक्षा आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ कृष्णा डबराल ने कहा कि भारत की पहचान उसकी समृद्ध ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों से है। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं परंपराओं का भी ज्ञान होना चाहिए।
महाविद्यालय नोडल अधिकारी एवं समन्वयक डॉ सुगन्धा वर्मा ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं बौद्धिक विरासत के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रभारी प्राचार्या डॉ कृष्णा डबराल, महाविद्यालय परीक्षा नोडल अधिकारी एवं समन्वयक डॉ सुगन्धा वर्मा, श्री मदन सिंह, श्री स्वर्ण सिंह, श्री अमीर चौहान एवं श्री नरेश चंद रमोला के समन्वित प्रयास से परीक्षा संपादित हुई। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

