कमांद। युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (SDRF) द्वारा जॉलीग्रांट, देहरादून में आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय कमांद के चार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
महाविद्यालय की एनoएसoएसo (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के विशेष प्रयासों से भेजे गए इन स्वयंसेवियों में कोमल, सृष्टि, सचिन (सभी बी.ए. पंचम सेमेस्टर) और सौरभ सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) शामिल हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय राहत, बचाव, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. गौरी सेवक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं, एनoएसoएसo कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीना रानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को संकट के समय सजग रहने और समुदाय में आपदा जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करेगा।
महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र की सेवा में करेंगे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

