आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवा वितरित की गई l राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान (National Deworming Day – NDD) के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के सभी किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े (कृमि) मारने के लिए एल्बेंडाजोल (Albendazole 400 mg) की गोली निःशुल्क खिलाई जाती है। यह अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष में दो बार चलाया जाता है।
एल्बेंडाजोल (Albendazole) एक एंटी-पैरासिटिक (परजीवीरोधी) या कृमिनाशक दवा है।
• यह पेट और आंतों में होने वाले विभिन्न प्रकार के कीड़ों जैसे कि गोलकृमि (Roundworms), हुकवर्म (Hookworms), पिनवर्म (Pinworms), व्हिपवर्म (Whipworms) और टेपवर्म (Tapeworms) को खत्म करती है।
• यह दवा कीड़ों को ग्लूकोज (शर्करा) अवशोषित करने से रोकती है, जिससे उनकी ऊर्जा समाप्त हो जाती है और वे मर जाते हैं।
बच्चों और वयस्कों में पेट के कीड़ों के कारण होने वाली पोषण की कमी (कुपोषण), पेट दर्द और एनीमिया (खून की कमी) जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में डॉ यशवंत सिंह, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ सुगंधा वर्मा, श्री होशियार सिंह, श्री धनराज धनराज बिष्ट का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ किशोर सिंह चौहान सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

