आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति (सौंग बाँध प्रभावित एवं विस्थापित विकास कार्य समिति) के तत्वावधान में समिति के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का दूसरे दिन भी जारी रहा।
यह आंदोलन विधानसभा धनोल्टी के ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव तथा विधानसभा रायपुर की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आयोजित किया गया।
आंदोलन में समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह पंवार, सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, सुमित कंडारी, संयुक्त सचिव दीपेंद्र कोठारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य कंडारी , हरेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य भुस्ती श्रीमती सीता मनवाल, दिनेश पवाँर , विजेंद्र सिंह सौंद, योगेंद्र पंवार एवं खेमराज कंडारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने 15 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

