राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, देहरादून में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं सर्वांगीण उन्नति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, प्रस्तुतीकरण, करियर मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में अभिभावकों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के मध्य समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) का गठन किया गया। संघ का उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य संवाद को मजबूत करना, विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान में सहयोग करना तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अध्ययन, अनुशासन एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभिभावक एवं शिक्षक विद्यार्थियों की प्रगति के लिए नियमित संपर्क बनाए रखेंगे तथा समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी।
संयोजक डॉo परमानन्द चौहान ने अभिभावकों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि अभिभावक-शिक्षक संघ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

