हरिद्वार 1 नवंबर, पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रित परिवारों को बेहतर एवं किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रेम हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर और ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन हरिद्वार मंडल के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या शर्मा ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा को सहमति पत्र सौंपा।
इस समझौते के तहत पीएनबी के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को प्रेम हॉस्पिटल, शर्मा इमेजिंग, पैथोलॉजी लैब और उत्तरांचल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में विभिन्न चिकित्सा सेवाएं प्राथमिकता के साथ रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इनमें ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी जांच शामिल हैं।
डॉ. संध्या शर्मा ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में बैंक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना उनके लिए खुशी की बात है।
इस अवसर पर राज कुमार शर्मा ने डॉ. संध्या शर्मा के चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हरिद्वार को पहला आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर उपलब्ध कराया। वहीं डॉ. शौर्य शर्मा आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
एसोसिएशन के मंडल चेयरमैन एस.के. गुप्ता ने डॉ. संध्या शर्मा को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. शौर्य शर्मा, डॉ. निलिशा सैनी शर्मा, डॉ. शुभि शर्मा सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह समझौता बैंक परिवारों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

