रानीखेत, 31 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हिन्दी, इतिहास, भूगोल, संस्कृत, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक शैक्षिक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना था। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के महत्व, विविधता में एकता की भावना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के डॉ. आशुतोष विक्रम द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्राची जोशी द्वारा राष्ट्र की एकता सौहार्द बनाये रखने हेतु छात्रों को जागरूक किया।
इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी, इतिहास विभाग से डॉ. आशुतोष विक्रम संस्कृत विभाग से डॉ बबीता कांडपाल समाजशास्त्र विभाग से डॉ. सत्यमित्र सिंह तथा अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. संगीता उपस्थित रहे। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस एवं रेड क्रॉस के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों को आत्मसात करने के संदेश के साथ हुआ। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे विविधताओं का सम्मान करते हुए देश की एकता एवं ऐतिहासिक समझ और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

