पौड़ी गढ़वाल- राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास (पैठाणी), पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अभिभावक-शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. कल्पना रावत ने अभिभावक-शिक्षक संघ की महत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। पीटीए संयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. आलोक कंडारी ने पुनर्गठन प्रक्रिया का संचालन करते हुए पदाधिकारियों के चयन में सहयोग प्रदान किया।
बैठक में गठित नई कार्यकारिणी में श्री अमर सिंह नेगी को अध्यक्ष, श्री सुनील डौंडियाल को उपाध्यक्ष तथा श्री हरि ओम को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। डॉ. कुमार गौरव जैन को सचिव तथा डॉ. कल्पना रावत को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया।
छात्रा सदस्यों के रूप में चंद्रमोहिनी एवं यशुपाल को नामित किया गया। इस प्रकार अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व के साथ पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

