मजरा महादेव बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

मजरा महादेव बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत मजरा महादेव बाजार में नुक्कड़ नाटक तथा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता, गंगा संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि गंगा एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। जनजागरूकता के माध्यम से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मजरा महादेव बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को कूड़ा-कचरा उचित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक किया।

इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें परिसर की साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सदस्यों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *