बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली मे प्राचार्य डाॅ शशिबाला वर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
एक दिवसीय शिविर के प्रथम सत्र में राष्ट्र गान, व एन एस एस के राष्ट्रीय गीत के साथ शुभारंभ किया गया, साथ ही स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय प्रांगण की सघनता से सफाई की व महाविद्यालय के रास्ते की झाडियों को साफ किया, शिविर के द्वीतीय सत्र का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ शशिबाला वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने अपने व्याख्यान मे राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के इतिहास, उदेश्य व महत्व से छात्र छात्राओं को अवगत कराया, तथा युवा शक्ति को राष्ट्र हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के नये स्वयं सेवियों को बैज व डायरी वितरित की, स्वयं सेवियों को सेवा सप्ताह के अन्तर्गत देश में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु लघु फिल्म दिखाई गई, कु.किरन, कनिका, कोमल, रीना, व मोनिका ने अपने कार्यों व अनुभवों को साझा किया।
प्राचार्य डाॅ शशिबाला वर्मा ने अपने सम्बोधन मे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया, अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ शिविर का समापन किया गया।
इस अवसर पर डाॅ डी पी सिंह, डाॅ नीमा भेतवाल, डाॅ मुकेश सेमवाल, श्रीमती रेखा नेगी, अंकित, नरेंद्र विजल्वाण, नरेश, सुनीता, दिवान सिंह, मूर्ति सिंह, राजेन्द्र व सभी स्वयं सेवी उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
